रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे…

यूक्रेनी शहर एक बार फिर रूसी हमलों से बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को मध्य यूक्रेन के पोल्टावा शहर पर रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इस हमले में कम…

रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे…

यूक्रेनी शहर एक बार फिर रूसी हमलों से बेहाल हो गए हैं। मंगलवार को मध्य यूक्रेन के पोल्टावा शहर पर रूस ने दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी।

इस हमले में कम से कम 51 लोग मारे गए और 271 घायल हैं। रेस्क्यू अभियान चल रहा है। रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर एक नया संकट गहरा गया है।

हथियार उत्पादन के प्रभारी मंत्री ओलेक्सांडर कमिशिन और चार अन्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जेंलेस्की के अमेरिकी यात्रा से पहले अचानक मंत्रियों के इस्तीफों से यूक्रेनी सरकार सकते में है।

उधर, जेलेंस्की ने भी अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ में से एक रोस्टीस्लाव शूरमा को बर्खास्त कर दिया है। जेंलेस्की की पार्टी के एक नेता का कहना है कि जल्द ही रिक्त पदों को भरा जाएगा।

रूस के साथ भीषण युद्ध के बीच यूरोपीय मामलों के उप प्रधानमंत्री ओल्गा स्टेफनिशिना, सामरिक उद्योग मंत्री ओलेक्जेंडर कामिशिन, न्याय मंत्री डेनिस मलिस्का और पर्यावरण मंत्री रुस्लान स्ट्राइलेट्स ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

कामिशिन ने रूस के आक्रमण के बीच यूक्रेन में हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभाई थी। जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले यूक्रेनी मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफों ने सरकार को सकते में डाल दिया है। 

मंत्रियों के इस्तीफे की पेशकश पर सरकार की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या इनमें से किसी मंत्री को अन्य वरिष्ठ पदों पर तैनात किया जाएगा।

हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि कैबिनेट में जल्द फेरबदल किया जाएगा। वहीं, संसद में उनकी पार्टी के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि मौजूदा मंत्रियों में से आधे को बदले जाने की संभावना है।

यूक्रेन के लिए चुनौती भरे दिन-जेलेंस्की

ज़ेलेंस्की ने मंगलवार शाम के संबोधन में कहा, “यूक्रेन के लिए आगे बेहद चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण दिन होने वाले हैं। हमें सरकार के कुछ क्षेत्रों को मजबूत करना होगा और इसकी संरचना में बदलाव की तैयारी की जा चुकी है। राष्ट्रपति कार्यालय में भी बदलाव होंगे।” 

रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन को नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि वह देश के पूर्वी हिस्से में रूसी बलों को मिल रही बढ़त का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा है और पड़ोसी कुर्स्क क्षेत्र में अपने हालिया अभियान के जरिये मॉस्को के मंसूबों पर पानी फेरना चाहता है।

डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बर्खास्त

राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार, ज़ेलेंस्की ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ में से एक रोस्टीस्लाव शूरमा को भी बर्खास्त कर दिया है, उनका पोर्टफोलियो अर्थव्यवस्था था। ज़ेलेंस्की की पार्टी के एक वरिष्ठ विधायक डेविड अराखामिया ने कहा कि सरकार में बड़े फेरबदल होने वाले हैं। आधे से अधिक मंत्री बदले जाएंगे।

The post रूसी हमलों से बेहाल यूक्रेन पर नया संकट, जेलेंस्की की अमेरिकी यात्रा से ठीक पहले 5 मंत्रियों के धड़ाधड़ इस्तीफे… appeared first on .