करीना कपूर ने भाई आदर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा खास नोट

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने भाई आदर जैन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोमवार को करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदर जैन की एक प्यारी सी…

करीना कपूर ने भाई आदर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा खास नोट

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने भाई आदर जैन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। सोमवार को करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदर जैन की एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मेरे हैंडसम भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। तुम्हें ढेर सारा प्यार।’ बता दें कि अदार रीमा जैन के बेटे हैं, जो भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर और कृष्णा कपूर की सबसे छोटी बेटी हैं। अदार एक अभिनेता भी हैं। 

इस फिल्म से की थी आदर ने शुरुआत

आदर जैन करीना के भाई होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ‘कैदी बैंड’ से कदम रखा था। इसके बाद वह साल 2021 में आई फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में भी नजर आएं। आदर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं। आदर करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं।

छुट्टियों से वापस लौटे सैफ-करीना

बता दें कि करीना कपूर अपने परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से गर्मी की छुट्टियां मान रही थीं। अब अभिनेत्री वापस मुंबई लौट आई हैं। उन्हें अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान वह काले आउटफिट में दिखीं। उनके साथ अभिनेता सैफ अली खान और बच्चे भी नजर आएं।

करीना कपूर का वर्क फ्रंट

अभिनेत्री करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार की नई फिल्म दायरा में नजर आएंगी। उनकी फिल्मों की लिस्ट में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है। सिंघम अगेन' में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा अभिनेत्री की पाइपलाइन में 'द बकिंघम मर्डर्स' भी है। फिल्म को असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखा है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स ने शोभा कपूर, एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के साथ करीना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं।