भोजशाला खोदाई में जटाधारी भोलेनाथ व भगवान वासुकी की सात फन वाली मूर्तियां मिलीं                                  

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में शनिवार को सर्वे के 93वें दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम को उत्तरी भाग में खोदाई के दौरान काले पाषाण की…

भोजशाला खोदाई में जटाधारी भोलेनाथ व भगवान वासुकी की सात फन वाली मूर्तियां मिलीं                                  

मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला में शनिवार को सर्वे के 93वें दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की टीम को उत्तरी भाग में खोदाई के दौरान काले पाषाण की सात फनों वाली भगवान वासुकी और जटाधारी भगवान भोलेनाथ की मूर्तियां मिलीं।भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा और याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि भगवान वासुकी की मूर्ति का निचला भाग खंडित है। इसी के साथ एक कलश और छह अन्य अवशेष भी मिले हैं। बता दें कि 14 सप्ताह के सर्वे के 98 दिनों में से 93 दिन गुजर चुके हैं। पांच दिन और सर्वे होगा। इसके बाद उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एएसआइ द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय सीमा चार जुलाई है। इसी दिन सुनवाई भी होनी है। अब तक 33 मूर्तियां मिलीं – भोजशाला के सर्वे में अब तक 33 मूर्तियां मिल चुकी हैं। इनमें महिषासुर से लेकर भगवान गणेश की दो मूर्तियां, भैरवनाथ सहित मयूर पंख वाले कृष्ण, हनुमानजी, ब्रह्माजी की परिवार सहित मूर्तियां खास हैं। अब तक हुई खोदाई में 1800 अवशेष मिले हैं। इनमें से 550 टुकड़े बड़े आकार के हैं।