मशहूर कारोबारी और प्लेबॉय रिचर्ड का निधन, 91 साल में की छठी शादी

विएना। ऑस्ट्रिया के मशहूर व्यापारी 91 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले रिचर्ड लुगनर एक अरबपति होने के साथ-साथ प्लेबॉय भी थे। उन्होंने अपने जीवन में छह शादियां की…

मशहूर कारोबारी और प्लेबॉय रिचर्ड का निधन, 91 साल में की छठी शादी

विएना। ऑस्ट्रिया के मशहूर व्यापारी 91 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले रिचर्ड लुगनर एक अरबपति होने के साथ-साथ प्लेबॉय भी थे। उन्होंने अपने जीवन में छह शादियां की थीं और किम कार्दशियन समेत कई मशहूर सेलेब्रिटी के साथ उनका नाम जुड़ा हुआ था। रिचर्ड ने छठी शादी करीब दो महीने पहले ही की थी। रिचर्ड को वियना के डोबलिंग स्थित उनके विला में मृत घोषित कर दिया गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और कई बार उनको भर्ती भी कराया गया था। 
1990 में वियना में अपना पहला मॉल लुगनर सिटी खोलने से पहले रिचर्ड लुगनर को कंस्ट्रक्शन बिजनेस के बड़े खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। इसके बाद वह मॉल की दुनिया के बादशाह बन गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक लुगनर ने दो महीने, जून में उनसे 49 साल छोटी 42 साल की सिमोन रेलेंडर से शादी की थी। शादी के समय वह ठीक थे लेकिन इसके बाद उनको पीठ दर्द और थकान की शिकायत हो गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर मेडिकल इमरेंजसी सर्विस सोमवार को उनके विला पहुंची लेकिन डॉक्टर उनको बचा नहीं सके और रिचर्ड दुनिया को अलविदा कह गए।
रिचर्ड ने छह शादियां करने और एक रंगीन जिंदगी जीने के साथ-साथ हाई-प्रोफाइल सेलेब्रिटी के साथ डेट के लिए भी प्रसिद्ध थे। रिसर्च ने किम कार्दशियन और पेरिस हिल्टन को डेट किया। इसके लिए उन्होंने भारी रकम का भुगतान भी किया। पूर्व स्पाइस गर्ल गेरी हॉलिवेल और सुपरमॉडल ग्रेस जोन्स के साथ वार्षिक वियना ओपेरा बॉल में उन्होंने पार्टी करके भी ध्यान खींचा था। 
रिसर्ड लुगनर ने पिछले सप्ताह साफ कर दिया था कि सिमोन उनके व्यापारिक साम्राज्य की एकमात्र बॉस होंगी। लुगनर ने अपने अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी पहले ही कर ली थी। उन्होंने अपनी समाधि का पत्थर भी मंगवा कर रखा था। इसकी जानकारी देते हुए रिसर्च ने कहा था कि मैं सब कुछ व्यवस्थित करना चाहता हूं ताकि मेरे उत्तराधिकारियों को पता रहे कि क्या करना है। रिचर्ड लुगनर के चार बच्चे हैं। रिचर्ड ने राजनीति में भी एंट्री करने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हुए।