दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, लेकिन उमस भरी…

दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा, लेकिन उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे हीट इंडेक्स या महसूस होने वाला तापमान 53 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो महीने के अंत तक दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है। वहीं दिल्ली को लेकर IMD ने बताया कि अगले सात दिनों में बहुत हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मानसून 27 जून तक आ सकता है। वहीं IMD ने बताया कि महीने के अंत तक लू चलने की संभावना नहीं है। दिल्ली के अलावा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वी गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली के मौसम को लेकर IMD का पूर्वानुमान है कि सोमवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली झोंकेदार हवा के साथ गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 और 30 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। सोमवार 24 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे, कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में सोमवार को कुछ स्थानों पर भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 25 जून को पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार है।

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के एंट्री करते ही अलग-अलग राज्यों में खूब बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह मानसून अभी उत्तरी सीमा के रक्सौल को कवर कर चुका है। एक-दो दिनों में प्रदेश के अन्य हिस्सों में पहुंचने की संभावना है। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, वैशाली, गोपालगंज, भागलपुर, बांका और आस-पास के हिस्सों में बारिश हो सकती है। मंगलवार से बिहार में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है। बिहार के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।