लो आ गई खुशखबरी, आज से इन राज्यों में झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत…

पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर के लद्दाख से लेकर झारखंड की धरती भीषण गर्मी में झुलस रही है। हालत ये हो गई है कि मैदान ही पहाड़ों में भी…

लो आ गई खुशखबरी, आज से इन राज्यों में झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत…

पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर के लद्दाख से लेकर झारखंड की धरती भीषण गर्मी में झुलस रही है।

हालत ये हो गई है कि मैदान ही पहाड़ों में भी सूर्य आग उगल रहा है। दिन के वक्त बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में जानकारी दी है कि अगले दो दिन उत्तर भारतीय हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी हालांकि, आज यानी 19 जून से मौसम बदलने वाला है।

उत्तराखंड समेत कुछ उत्तर पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में कुछ गिरावट देखी जा सकती है। दिल्ली-एनसीआर में 20 जून को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।  आज से कई राज्यों में झमाझम बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है। अरुणाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम-मेघालय में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की।

इसके अलावा, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अपने नए बुलेटिन में कहा, “बंगाल की खाड़ी से लेकर निचले क्षोभमंडल स्तर पर पूर्वोत्तर राज्यों तक मजबूत दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम में स्थित है और एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ उत्तरी बिहार से निचले क्षोभमंडल स्तर में गंगीय पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है।” 

भीषण गर्मी से कब मिलेगी राहत
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आज भी यूपी के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिम विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। इसलिए जल्द ही इन राज्यों को राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ तेज बारिश हो सकती है।

इस दौरान हवाओं की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 21 जून तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 जून तक अत्यधिक भारी वर्षा होगी। 19 जून को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

अगले दो दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और उसके बाद इसके बढ़ने की संभावना है। 20 जून और 21 जून को ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

The post लो आ गई खुशखबरी, आज से इन राज्यों में झमाझम बारिश; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत… appeared first on .