कुशीनगर लोकसभा: 81000 वोटो से भाजपा ने दी सपा को शिकस्त

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह और पिंटू सिंह सैंथवार को 81 हजार 790 मतों से पराजित…

कुशीनगर लोकसभा: 81000 वोटो से भाजपा ने दी सपा को शिकस्त

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह और पिंटू सिंह सैंथवार को 81 हजार 790 मतों से पराजित कर दिया है।
लोकसभा के इस आम चुनाव में कुशीनगर सीट पर भाजपा  प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को कुल  5 लाख 16 हजार 345   मतदाताओं ने मत दिया वही 4 लाख 34 हजार 555 मत प्राप्त कर सपा के अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह सैंथवार दूसरे स्थान पर रहे।
बीएसपी के शुभ नारायण चौहान ने कुल  67 हजार 208 मत पा कर इस चुनाव में तीसरा स्थान हासिल किया ।  राष्टीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या को मात्र 36 हजार 575 मत से संतोष करना पड़ा है। इसी क्रम में हरिकेश को 4097, अमिय उपाध्याय 2433, वेद प्रकाश मिश्रा को 2335 मत,  सुनील कुमार शुक्ला को 3532,  रामचंद्र सिंह 3621 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा पर 9 हजार 782 लोगों ने बटन दबाया।  साथ ही  227 मतदाता के वोट गलत मिले। इस तरह कुल 10 लाख 80 हजार 483 मतदाताओ इस चुनाव में भाग लिया।

नोटा को मिले कुल 9782 वोट

कुशीनगर लोकसभा सीट से भाजपा, सपा गठबंधन, बसपा और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी को छोड़ चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है।  कुशीनगर लोकसभा सीट से कुल 9 उम्मीदवारों ने अपने भाग्य को आजमाया था लेकिन वेद प्रकाश मिश्रा, सुनील कुमार शुक्ला, हरिकेश, अमित उपाध्याय, रामचंद्र सिंह जैसे उम्मीदवार नोटा की बराबरी नहीं कर सके। नोटा को कुल 9782वोट मिले।

इसी क्रम में हरिकेश को 4097, अमिय उपाध्याय 2433, वेद प्रकाश मिश्रा को 2335 मत,  सुनील कुमार शुक्ला को 3532,  रामचंद्र सिंह 3621 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा पर 9 हजार 782 लोगों ने बटन दबाया।  साथ ही  227 मतदाता के वोट गलत मिले। इस तरह कुल 10 लाख 80 हजार 483 मतदाताओ ने इस चुनाव में भाग लिया।