शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, निफ्टी पहली बार 23000 के पार, रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स…

शेयर मार्केट आज रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती 15 मिनट में ही यह गिरावट से उबर कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह 75558 के नए…

शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, निफ्टी पहली बार 23000 के पार, रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स…

शेयर मार्केट आज रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है।

शुरुआती 15 मिनट में ही यह गिरावट से उबर कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह 75558 के नए शिखर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी पहली बार 23000 के पार पहुंच गया।

सेंसेक्स के इस उड़ान में बड़ा योगदान बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक का है।

9:15 PM Share Market Live Updates 24 May:शेयर मार्केट आज रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसल गया है। सेंसेक्स 82.59 अंक नीचे 75,335.45 के लेवल पर खुला। निफ्टी भी 36.90 अंकों की कमजोरी के साथ 22930 पर खुला। हालांकि, इस दौरान 75525 का नया ऑल टाइम हाई पर भी पहुंचा।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक नीचे 75292 पर आ गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टीसीएस, पावर ग्रिड, टाटा स्टील में कमजोरी दिख रह है।

8:30 AM Share Market Live Updates 24 May: कमजोर वैश्विक संकेतों के बाद आज सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग डे के दिन सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं।

क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 22,950 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 50 अंक नीचे है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों सेंसेक्स-निफ्टी के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

दूसरी ओर एशियाई बाजारों से भी अच्छे संकेत नहीं मिल रहे। आज इनमें गिरावट का रुख रहा, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुए।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 1,196.98 अंक या 1.61% उछलकर 22,967.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 369.85 अंक या 1.64% बढ़कर 75,418.04 पर बंद हुआ।

आज ऐसे हैं संकेत

एशियाई बाजार: वॉल स्ट्रीट की गिरावट को देखते हुए एशियाई बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। निक्केई 225 में 1.83 फीसद की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 1.22 फीसद की।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.34 पर्सेंट लुढ़क गया और कोस्डैक 0.95% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक वायदा ने भी कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को निचले स्तर पर बंद हुआ और डॉऊ जोन्स ने 22 मार्च, 2023 के बाद से सबसे बड़ी दैनिक प्रतिशत गिरावट दर्ज की।

डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 605.78 अंक या 1.53 पर्सेंट गिरकर 39,065.26 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 39.17 अंक या 0.74 फीसद गिरकर 5,267.84 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 65.51 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 16,736.03 पर बंद हुआ।

वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बावजूद एनवीडिया के शेयर मूल्य 9.32% उछलकर पहली बार 1,000 डॉलर प्रति शेयर से ऊपर बंद हुए।

The post शेयर मार्केट ने रचा इतिहास, निफ्टी पहली बार 23000 के पार, रिकॉर्ड हाई पर सेंसेक्स… appeared first on .