पत्नी को नशा देकर अजनबियों से रेप करवाता था पति, बलात्कारियों में पत्रकार भी शामिल; 10 साल तक हुई दरिंदगी…

फ्रांस के एक छोटे से शहर अविन्यां में चल रहे एक मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। 71 वर्षीय एक रिटायर्ड व्यक्ति पर आरोप है कि…

फ्रांस के एक छोटे से शहर अविन्यां में चल रहे एक मामले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।

71 वर्षीय एक रिटायर्ड व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को नशे की दवा देकर बेहोश किया और फिर सैकड़ों अजनबियों को उसके साथ बलात्कार करने के लिए इनवाइट किया।

इस मामले में शामिल 50 अन्य पुरुषों पर भी मुकदमा चल रहा है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने इस बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया।

इन आरोपियों की उम्र 26 से 74 साल के बीच है। पुलिस की जांच में पता चला कि 72 में से 51 पुरुषों की पहचान हो चुकी है। इन पुरुषों पर 92 रेप के आरोप हैं।

महिला को नहीं थी कोई जानकारी

इस घिनौने अपराध का सबसे भयानक पहलू यह है कि महिला को इस अत्याचार के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसे इतनी ज्यादा मात्रा में ड्रग्स दी जाती थी कि वह होश में ही नहीं आ पाती थी।

पीड़ित महिला का इस्तेमाल एक वस्तु की तरह किया गया, जिसकी आत्मा को रौंदने का काम सालों से जारी था। महिला के वकीलों के अनुसार, वह चाहती है कि इस मामले को पूरी तरह से सार्वजनिक किया जाए।

उसके वकील स्टेफन बाबोनो ने बताया कि महिला की यही इच्छा है कि “अंत तक यह मामला पूर्ण रूप से सार्वजनिक हो।” अदालत के प्रधान न्यायाधीश रोजर अरता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सभी सुनवाई सार्वजनिक रूप से की जाएंगी।

महिला के वकील ने कहा, “वह अपने साथ हुई घटना के बारे में जितना संभव हो सके उतना व्यापक जागरूकता फैलाना चाहती है, ताकि ऐसी घटनाएं फिर कभी न हों।”

उनके एक अन्य वकील एंटोनी कैमस ने कहा कि फिर भी यह मुकदमा उनके लिए “एक भयानक परीक्षा” जैसा होगी।

उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, “पहली बार, उसे उन बलात्कारों को याद करना होगा, जिन्हें उसने 10 वर्षों तक सहन किया है।” उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को उसके साथ हुए रेप की “कोई याद नहीं है” और उसे 2020 में ही इसके बारे में पता चला।

ऐसा पकड़ा गया दरिंदा पति

महिला अपने तीन बच्चों के साथ अदालत पहुंची थी। उसने कहा कि वह बंद दरवाजे के पीछे सुनवाई नहीं चाहती, क्योंकि “उसके हमलावर यही चाहते थे।” पुलिस ने आरोपी डोमिनिक पी. की जांच सितंबर 2020 में तब शुरू की थी, जब उसे एक शॉपिंग सेंटर में तीन महिलाओं की स्कर्ट के नीचे से अश्लील वीडियो बनाते हुए एक सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें उसके कंप्यूटर पर उसकी पत्नी की सैकड़ों तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जिनमें वह बेहोश दिखाई दे रही है और ज्यादातर सुकुड़ी हुई स्थिति में है। इन तस्वीरों में कथित तौर पर दंपति के घर में दर्जनों बार उसके साथ बलात्कार किया गया। उसका घर प्रोवेंस के एविग्नन से लगभग 33 किलोमीटर दूर 6,000 की आबादी वाले एक गांव में है।

अजनबियों को घर पर करता था इनवाइट

इतना ही नहीं, पुलिस को coco.fr नामक साइट पर चैट भी मिली है। पुलिस ने इस साइट को बंद करा दिया है। साइट के जरिए अजनबियों को अपने घर आने और अपनी पत्नी के साथ ‘सेक्स’ करने के लिए इनवाइट किया जाता था।

आरोपी डोमिनिक पी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को पावरफुल ट्रैंक्विलाइजर दिए थे। महिला के साथ रेप 2011 में शुरू हुआ, जब दंपति पेरिस के पास रह रहे थे, और दो साल बाद माजान चले जाने के बाद भी यह सब जारी रहा।

सरकारी वकीलों के अनुसार, पति ने भी रेप में हिस्सा लिया, उनकी वीडियो बनाई और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करके अन्य पुरुषों को भी रेप करने के लिए प्रोत्साहित किया।

आरोपी बलात्कारियों में एक फोर्कलिफ्ट ड्राइवर, एक फायर ब्रिगेड अधिकारी, एक कंपनी का मालिक और एक पत्रकार भी शामिल हैं।

कुछ अविवाहित थे, कुछ विवाहित या तलाकशुदा थे, और कुछ पारिवारिक व्यक्ति थे। अधिकांश ने केवल एक बार इस रेप कांड में हिस्सा लिया, लेकिन कुछ ने छह बार तक उस महिला के साथ रेप किया।

इस मामले ने फ्रांस में न केवल न्यायिक प्रक्रिया को बल्कि सामाजिक मानदंडों को भी कठघरे में खड़ा कर दिया है। यह एक ऐसा अपराध है जिसने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि किस हद तक मानवता गिर सकती है।

फ्रांस में इस मामले के बाद नारी सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर बहस छिड़ गई है। लोग मांग कर रहे हैं कि इस मामले में सख्त से सख्त सजा दी जाए और इस तरह के अपराधों के लिए कानून में कठोर प्रावधान जोड़े जाएं।

The post पत्नी को नशा देकर अजनबियों से रेप करवाता था पति, बलात्कारियों में पत्रकार भी शामिल; 10 साल तक हुई दरिंदगी… appeared first on .