घंटों का सफर मिनटों में, बढ़ेगी आवास की मांग; कितना कुछ बदल देगा देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे। इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बताया जा रहा है। मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले…

घंटों का सफर मिनटों में, बढ़ेगी आवास की मांग; कितना कुछ बदल देगा देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन करेंगे।

इसे देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बताया जा रहा है।

मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर लंबा यह पुल है। इसके उद्घाटन के बाद यात्रा में केवल 15-20 मिनट का समय लगेगा जिसमें अभी 2 घंटे लग जाते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, एमटीएचएल मेन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जो राज्य के 2 सबसे बड़े शहरों को जोड़ता है। यह 6 लेन वाला पुल है। इसका 16.5 किलोमीटर लंबा हिस्सा समुद्र के ऊपर है, जबकि 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन पर है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन को लेकर कुछ दिनों पहले जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पीएम मोदी 12 जनवरी को MTHL का उद्घाटन करेंगे।

इस पुल से इससे जुड़े क्षेत्रों में तेजी से आर्थिक विकास संभव हो सकेगा।

एमटीएचएल मुंबई के सेवरी को नवी मुंबई के चिरले से जोड़ेगा और प्रतिदिन इससे 70,000 वाहनों की आवाजाही हो सकती है। कहा जा रहा है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के उद्घाटन से आवागमन में क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। इससे यात्रा का समय भी बहुत कम हो जाएगा।

पनवेल में आवास की मांग में भी होगी बढ़ोतरी 
कनेक्टिविटी में सुधार के साथ ही आवास की मांग में भी वृद्धि होने वाली है। खासतौर से पनवेल इलाके में संपत्तियों के मूल्यों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

एमटीएचएल के तैयार होने से मध्य और दक्षिण मुंबई से पनवेल तक पहुंचना काफी सुविधाजनक हो जाएगा। MTHL को एलिवेटेड कॉरिडोर के जरिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा।

इससे मुंबई से पुणे लगातार यात्रा करने वालों को लाभ होने वाला है। यह नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर भी गुजरेगा।

गौरतलब है कि नवी मुंबई को अगले मुंबई 3.0 के तौर पर देखा जा रहा है। यहां पर कई सारे बड़ प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है।

Post Views: 1