अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी पर मुंबई में FIR, गवाह को धमकाने का आरोप…
मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ जबरन वसूली और गवाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया… The post अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी पर मुंबई में FIR, गवाह को धमकाने का आरोप… appeared first on Vartha 24.

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ जबरन वसूली और गवाह को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रियाज भाटी और उसके करीबी सहयोगी ने उसे धमकी दी कि वह गवाही देने के लिए अदालत में न जाए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
एएनआई ने मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
उस पर जबरन वसूली करने और गवाह को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत में भाटी पर आरोप है कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर गवाह को धमकाया कि वह उसके खिलाफ गवाही न दे। अगर उसने ऐसा किया तो जान से मार दिया जाएगा।
खार पुलिस ने आरोपी रियाज भाटी और उसके गुर्गों के खिलाफ आईपीसी की धारा 195 (ए), 506 (2) और 34 के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
दाऊद इब्राहिम से भाटी के लिंक
ऐसा माना जाता है कि रियाज भाटी के डॉन दाऊद इब्राहिम से भी लिंक है। रियाज भाटी को इब्राहिम का कथित सहयोगी माना जाता है। हालांकि 2016 को एक इंटरव्यू में भाटी ने दावा किया था कि उसका दाऊद से कोई लिंक नहीं है।
वह खुद को एक बिजनेसमैन बताता है। साल 2021 में एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रियाज भाटी के बीजेपी नेताओं से दोस्ती के आरोप लगाए थे।
The post अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी रियाज भाटी पर मुंबई में FIR, गवाह को धमकाने का आरोप… appeared first on Vartha 24.
What's Your Reaction?






