पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में CM ने जारी की सहायता राशि

दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है।…

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में CM ने जारी की सहायता राशि

दमोह शहर के बड़ा पुल स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मृतक और घायलों के परिजनों को आठ महीने बाद शासन की ओर से सहायता राशि जारी हुई है। पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत मलैया ने इस राशि का वितरण करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक एक लाख की सहायता राशि मिली है।बता दें बड़ा पुल पर संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में फैक्ट्री मालिक सहित 6 महिलाओं की मौत हुई थी और आठ महिलाएं घायल हुई थी। तभी से मृतक और घायलों के परिजन शासन, प्रशासन से सहायता राशि की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान मद से मृतकों और घायलों के परिजनों के लिये 32 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।मंगलवार को कलेक्टर सभाकक्ष में विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया ने सहायता राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के समय एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 06 लोग मृत और 08 लोग घायल हुए थे। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बात की गई। इसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शासन को पत्र भेजे और बात भी की। कलेक्टर का फोन आया राशि आ गई है, तो मैंने कहा बहुत विलंब हो गया अब और विलंब नहीं करना। सबको बुलाकर आज ही 4-4 लाख रुपए की राशि मृतकों के परिजनों को और 1-1 लाख रुपए की राशि घायलों को कुल मिलाकर 32 लाख रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा मैं इस क्षेत्र का विधायक होने के नाते और आप सभी की ओर से मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूं।