जिसे खिलाया… छत दी, वही बना हत्यारा, सिर पर 50 बार हथौड़ा मारकर ले ली जान; वीडियो में देखें मंजर…

अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारोपी ने हरियाणा मूल के छात्र के…

जिसे खिलाया… छत दी, वही बना हत्यारा, सिर पर 50 बार हथौड़ा मारकर ले ली जान; वीडियो में देखें मंजर…

अमेरिका में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारोपी ने हरियाणा मूल के छात्र के सिर पर एक या दो नहीं 50 बार हथौड़े से हमला किया।

घटना जॉर्जिया के लिथोनिया में एक स्टोर के अंदर हुई। बताया जा रहा है जिस शख्स ने हत्या को अंजाम दिया वह एक बेघर व्यक्ति है, जिसे भारतीय मूल के व्यक्ति ने स्टोर में न सिर्फ शरण दी बल्कि, खाना भी दिया।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। छात्र की बहन का आरोप है कि आरोपी ने उसके भाई से फ्री में सिगरेट मांगी थी, जब उसने मना कर दिया तो उसने हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय मूल का छात्र विवेक सैनी स्टोर में क्लर्क के तौर पर काम कर रहा था। उसने एक बेघर शख्स जूलियन फॉकनर को स्टोर के अंदर की परमिशन दी क्योंकि बाहर बहुत ज्यादा ठंड थी।

स्टोर के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि वे लगभग दो दिनों से फॉकनर को आश्रय दे रहे थे। डब्ल्यूएसबी-टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कर्मचारियों ने फॉकनर को खाने के लिए चिप्स, एक कोक, पानी और एक जैकेट दिया था।

कर्मचारियों ने न्यूज चैनल को बताया कि उन्होंने फॉकनर को स्टोर से बाहर निकलने के लिए नहीं कहा क्योंकि उन्हें पता था कि बाहर ठंड है।

हालांकि, 16 जनवरी को, विवेक सैनी ने फॉकनर को स्टोर से बाहर करने की बात कही थी। सैनी ने अन्य कर्मचारियों से यह भी कहा था कि इस बारे में पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

पुलिस के मुताबिक, फॉकनर ने विवेक पर उस समय हथौड़े से हमला किया जब वह घर के लिए निकल रहे थे। एक कर्मचारी ने बताया कि विवेक के सिर पर करीब 50 बार वार किया गया।

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने फॉकनर को सैनी के शरीर पर हथौड़े के साथ खड़ा था। विवेक को घटनास्थल पर मृत घोषित किया गया था।

विवेक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
हरियाणा के बरवाला में विवेक सैनी के परिवार के अनुसार, वह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक पूरा करने के बाद दो साल पहले अमेरिका गए थे।

उन्होंने हाल ही में अलबामा विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की थी। विवेक की चचेरी बहन सिमरन ने इंडिया टुडे को बताया कि उनका पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया है और उनका अंतिम संस्कार भी हो चुका है।

सिमरन ने बताया “विवेक एक मेधावी छात्र था जो अपने और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए एक अच्छी नौकरी चाहता था। वह एक दुकान में काम करता था और पिछले कई दिनों से विवेक के हत्यारे के रूप में पहचाना जाने वाला व्यक्ति दुकान पर अक्सर आता था और पीने के लिए सिगरेट मांगता था।

विवेक उसे सिगरेट देता था, लेकिन उस दिन उसने मना कर दिया और कहा कि अगर वह आदमी दोबारा उन्हें परेशान करने आया तो वह पुलिस बुला लेगा। बाद में, वह हथौड़ा लेकर आया और मेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।”

सिमरन ने कहा कि हत्यारोपी एक “नशे का आदी और मनोरोगी” था। पूरा परिवार अभी भी विवेक की क्रूर मौत से सदमे में है और उसके माता-पिता, गुरजीत सिंह और ललिता सैनी, इस बारे में बात करने की स्थिति में नहीं थे कि क्या हुआ?