वजन घटाने की सर्जरी करवा हिट हुई इन्स्टाग्राम स्टार, 35 की उम्र में हो गई मौत…

खुद को आकर्षक बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। वजन कम करना उनमें से ही एक है। बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो वजन घटाने के…

वजन घटाने की सर्जरी करवा हिट हुई इन्स्टाग्राम स्टार, 35 की उम्र में हो गई मौत…

खुद को आकर्षक बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।

वजन कम करना उनमें से ही एक है। बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो वजन घटाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाते हैं। ब्राजील की एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर मिला डी जीसस पूरी दुनिया को फिटनेस का मंत्र देती थीं।

उन्होंने वेट लॉस सर्जरी करवाई थी। 35 साल की उम्र में ही मिला डी जीसस को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

बीते कुछ महीनों से उन्हें सोरायसिस की भी परेशानी थी। उन्होंने कई बार इसका जिक्र अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर भी किया था।

मिला मूलरूप से ब्राजील की रहने वाली थीं। हालांकि अब वह बोस्टन में रहती थीं। पहले से चार बच्चों की मां मिला ने हाल ही में नई शादी की थी।

उन्होंने चार महीने पहले ही जॉर्ज कोवस्जिक से शादी की थी। बता दें कि मिला को इन्स्टा पर 60 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते थे।

एक महीने पहले उन्होंने कहा था कि उनके शरीर पर एलर्जी हो गई है जिसकी वजह से चकत्ते पड़ गए हैं। उन्होंने इसकी तस्वीर भी साझा की थी।

उन्होंने कहा था कि इस परेशानी से जूझते हुए उन्हें तीन महीना हो गया। 80 फीसदी शरीर में सोरायसिस की समस्या है। 

6 महीने पहले कराई थी वेट लॉस सर्जरी
जानकारी के मुताबिक  मिला ने 6 महीने पहले वेट लॉस सर्जरी करवाई थी। इसके बाद नवंबर में उन्होंने अपनी पहले की और सर्जरी के बाद की तस्वीर पोस्ट की।

इनमें वह वाकई में काफी बदली और ग्रेसफुल नजर आ रही थीं। मिला ने कैप्शन में लिखा था, एक फैसले ने मेरी जिंदगी बदल दी। एक तरफ 35 साल की मिला दूसरी तरफ मात्र 22 साल की। 

मिला की मौत के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके फॉलोअर्स ने दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

एक यूजर ने लिखा, बहुत दुख की बात है। हे मेरे ईश्वर मिला की आत्मा को शांति दो और अपनी शरण में लो। मिला की एक बेटी ने लिखा, हमारी मां नहीं रहीं। यह खबर बड़े दुख के साथ बता रही हूं। आप कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।