पाकिस्तान जाना बेहद खतरनाक, इस देश ने नागरिकों को किया अलर्ट; रेड लिस्ट में शामिल…

यूके ने पाकिस्तान को भी अपने नागरिकों के लिए ‘खतरनाक’ देशों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक यूके के फॉरेन कॉमनवेल्थ ऐंड…

यूके ने पाकिस्तान को भी अपने नागरिकों के लिए ‘खतरनाक’ देशों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक यूके के फॉरेन कॉमनवेल्थ ऐंड डिवेलपमेंट ऑफिस (FCDO) ने पाकिस्तान को भी उन देशों की लिस्ट में शामिल कर लिया है जिन्हें यात्रा के लिए बहुत खतरनाक बताया जाता है।

अब तक एफसीडीओ ने कुल 24 देशों को बैन किया है। 

यूके में यह लिस्ट क्राइम, युद्ध, आतंकवाद, बीमारी, मौसमम, प्राकृतिक आपदा और दूसरी चुनौतियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।

हाल ही में यूके की इस लिस्ट में जिन देशों को शामिल किया गया है उनमें पाकिस्तान के अलावा रूस, यूक्रेन, इजरायल, ईरान, सूडान, लेबनान, बेलारूस और फिलिस्तीनी इलाके शामिल हैं।

बता दें कि इन सभी इलाकों में इस समय युद्ध जैसे हालात हैं। 

एफसीडीओ द्वारा ब्लैकलिस्ट किए गए देशों में अफगानिस्तान, बुर्किना फासो, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिग, चाड, हैती, इराक, इजरायल, लेबनान, लीबिया, माली नाइजर, नॉर्थ कोरिया, सोमालिया, सोमालियालैंड, साउथ सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं।

वहीं विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए एक रेड लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पाकिस्तान का भी नाम है। यूके ने अपने लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी ना हो, पाकिस्तान की यात्रा ना करें। 

बता दें कि पाकिस्तान में 2023 में ही 1524 जानलेवा हमले, 1463 घायल करवने वाले हमले और 789 आतंकवादी हमले हुए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकी हमले 6 साल में सबसे टॉप पर हैं।

खैबर पख्तूनख्वा औऱ बलूचिस्तान में जमकर हिंसा हो रही है। साल 2023 में ही धार्मिक स्थानों पर हमले की वजह से कम से कम 203 लोगों की जान चली गई।