‘जिंदा नास्त्रेदमस’ की किंग चार्ल्स और एलन मस्क पर भविष्यवाणी निकली सच, अब भारत पर कर रहे नया दावा…

‘जिंदा नास्त्रेदमस’ नाम से दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे एथोस सैलोमे ने साल 2024 को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणियां की है। जिसमें रूस और चीन के बीच युद्ध शुरू हो…

‘जिंदा नास्त्रेदमस’ की किंग चार्ल्स और एलन मस्क पर भविष्यवाणी निकली सच, अब भारत पर कर रहे नया दावा…

‘जिंदा नास्त्रेदमस’ नाम से दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे एथोस सैलोमे ने साल 2024 को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणियां की है।

जिसमें रूस और चीन के बीच युद्ध शुरू हो सकता है जो तीसरा विश्व युद्ध बन जाएगा।

विश्व शक्ति कहे जाने वाला अमेरिका पूरे साल पानी और आग के बीच झुलसेगा। ब्राजील के रहने वाले इस भविष्यवक्ता ने अतीत में कई महत्वपूर्ण बातें कही थी, जो आश्चर्यजनक रूप से सही साबित हुई।

इसमें किंग चार्ल्स की बीमारी शामिल है। इसने किंग के राज्याभिषेक के वक्त कहा था कि किंग चार्ल्स को अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है।

इसके अलावा इसने एलन मस्क के ट्विटर को अधिग्रहण करने की भी भविष्यवाणी की थी। इस बार इसने भारत को लेकर नया दावा किया है।

‘द लिविंग नास्त्रेदमस’ एथोस सैलोमे ने 2024 के लिए कुछ भयानक भविष्यवाणियां कर दी हैं। ब्राजील के रहने वाले एथोस सैलोम ने कथित तौर पर अतीत में कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां की हैं, जिनमें कोविड महामारी, फीफा विश्व कप फाइनल, रूस का यूक्रेन पर आक्रमण और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु शामिल है।

2024 में एलियंस आएंगे
सैलोम का अनुमान है कि 2024 एक “पूरी तरह से परिवर्तनकारी” वर्ष होगा, जिसमें एआई क्षेत्र में भारी प्रगति देखी जाएगी। उनका दावा है कि एआई मशीन के नेतृत्व में दुनिया में नया विद्रोह भी हो सकता है।

स्व-घोषित भविष्यवक्ता ने दावा किया है कि इंसान वर्ष 2024 में एलियंस से संपर्क करने में सक्षम होंगे लेकिन यह एक भयानक आक्रमण नहीं होगा। उनका कहना है कि मनुष्य और एलियंस “दूरबीनों के नेटवर्क द्वारा आपस में संचार विकसित करेंगे।

रूस और चीन के बीच युद्ध
37-वर्षीय इस भविष्यवक्ता ने यह भी भविष्यवाणी की है कि “समृद्ध सामग्रियों से भरपूर क्षुद्रग्रह” पृथ्वी पर आ रहा है और अगले साल सुरक्षित रूप से उतरेगा, जिससे नई अंतरिक्ष दौड़ शुरू हो जाएगी। “

जीवित नास्त्रेदमस” ने यह भी दावा किया कि दक्षिण चीन सागर की घटनाओं या किसी बड़े साइबर हमले से तीसरे विश्व युद्ध जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि रूस और चीन के बीच लड़ाई विश्व युद्ध में बदल जाएगी।

प्राकृतिक आपदाओं पर चेतावनी
सैलोम ने वैश्विक तबाही की भी चेतावनी दी है, जैसे कि प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं जो दुनिया भर में तबाही मचा सकती हैं।

अमेरिका की बात करें तो इसका का दावा है कि विश्व शक्ति वाला यह देश पूरे साल पानी और आग से जूझता रहेगा। 

भारत पर क्या दावा 
एथोस सैलोमे ने भारत को लेकर भी भविष्यवाणी की है। इसका दावा है कि साल 2024 में भारत उल्लेखनीय रूप से प्रगति करेगा।

इसने भारत को दुनिया का टाइगर कहा है।