जून के आखिरी सप्ताह में भाजपा में संगठन चुनाव की सुगबुगाहट

सरकार बनने के बाद मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बदलेंगे भोपाल। सारे चुनाव निपटने के बाद अब भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू होने वाली है। केंद्र…

जून के आखिरी सप्ताह में भाजपा में संगठन चुनाव की सुगबुगाहट

सरकार बनने के बाद मंडल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बदलेंगे

भोपाल। सारे चुनाव निपटने के बाद अब भाजपा में संगठन चुनाव को लेकर सुगबुगाहट शुरू होने वाली है। केंद्र में एनडीए की सरकार बैठने के बाद जून का आखरी सप्ताह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला हो जाएगा और उसके बाद मंडल से लेकर प्रदेश तक की कार्यकरिाणी को नया अध्यक्ष मिलेगा।
यह भी तय है कि विष्णुदत्त शर्मा के सांसद बनने के ाबद उन्हें केन्द सरकार मेंशामिल किया जा सकता है या कोई बड़ी जवाबदारी दी जा सकती है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली होना है। इस पद पर नियुक्ति जुलाई या अगस्त माह तक होगी, क्योंकि पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नढ्ढा का फैसला होगा। 26 जून तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था। यह उनका दूसरा कार्यकाल हैं। उनके स्थान पर नए अयक्ष की नियुक्ति की जाना है। नया अध्यक्ष कौन होगा यह पार्टी की कोर कमेटी तय करेगी। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी भी तय की जाएगी और उसके बाद प्रदेश का नंबर आएगा। वहीं प्रदेश के कई जिलों में अध्यक्षां का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है और दूसरा कार्यकाल चल रहा है। उन्हें भी हटाकर नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाना है। इंदौर की बात करें तो इंदौर में जिलाध्यक्ष पद पर चिंटू वर्मा की अभी नियुक्ति की गई है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का दूसरा कार्यकाल चल रहाहै। हालांकि रणदिवे के कार्यकाल को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कहा जा रहा है कि उनका दूसरा कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है और दो साल वे और रह सकते हैं, लेकिन यह सबकुछ नए प्रदेश अध्यक्ष पर ही निर्भर होगा।