मॉस्को में हुए आतंकी हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- रूस के साथ खड़ा है भारत…

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। बंदूकधारियों ने ईसाइयों के एक बड़े समारोह स्थल पर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 60…

मॉस्को में हुए आतंकी हमले की PM मोदी ने की निंदा, बोले- रूस के साथ खड़ा है भारत…

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ।

बंदूकधारियों ने ईसाइयों के एक बड़े समारोह स्थल पर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस हमले में 60 से अधिक लोगों की जान चली गई है।

100 से अधिक लोग घायल भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने रूस के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है। आपको बता दें कि आतंकी समारोह स्थल पर सेना की वर्दी पहनकर अंदर घुसे थे। 

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।’

कुछ दिन पहले ही रूस में हुए चुनाव में जीत हासिल कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत किया था। ऐसे में यह घटना उनके लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। इसे रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला माना जा रहा है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को बहुत बड़ी त्रासदी बताया। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी गोलीबारी और विस्फोट की इस घटना को आतंकवादी हमला मानकर इसकी जांच कर रही है।

कई रूसी मीडिया संस्थानों ने गोलीबारी की सूचना दी और कहा कि गोलीबारी के कारण संबंधित स्थल पर स्थित एक मॉल में आग लग गई। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में इमारत के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है।

यह हमला तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड ‘पिकनिक’ के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। इस हॉल में 6,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं।