NDA को एक भी सीट नहीं; इस राज्य में सभी सीटों पर होगा INDIA गुट का कब्जा, क्या है जनता का मूड…

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोगों के मूड को टटोलने के लिए सर्वे किए जा रहे हैं। एक निजी चैनल द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि यदि…

NDA को एक भी सीट नहीं; इस राज्य में सभी सीटों पर होगा INDIA गुट का कब्जा, क्या है जनता का मूड…

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लोगों के मूड को टटोलने के लिए सर्वे किए जा रहे हैं।

एक निजी चैनल द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि यदि आज चुनाव होते हैं तो तमिलनाडु में इंडिया अलायंस क्लीन स्वीप कर जाएगा। 

इंडिया टुडे ग्रुप के मूड ऑफ द नेशन पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में सभी लोकसभा सीटों पर इंडिया अलायंस की जीत होगी।

सर्वे के मुताबिक, एनडीए के खाते में एक भी सीट आती नजर नहीं आ रही है। सर्वे में की गई भविष्यवाणी के मुताबिक, 39 में से 39 सीटों पर इंडिया अलायंस के घटक दल कब्जा जमाएंगे। 

इंडिया गुट को तमिलनाडु में 47 प्रतिशत वोट: सर्वे
इंडिया टुडे का यह सर्वे सभी लोकसभा सीटों पर 35,801 उत्तरदाताओं द्वारा दिए गए जवाब पर आधारित है। सर्वेक्षण 15 दिसंबर, 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित किया गया था।

सर्वेक्षण के अनुसार, तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन को 47 प्रतिशत और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

मौजूदा वक्त में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके इंडिया गुट का हिस्सा है। 

कर्नाटक में एनडीए को बढ़त: सर्वे
2019 के आम चुनाव में एनडीए तमिलनाडु से एक भी सीट हासिल करने में सफल नहीं रही। हालिया सर्वे से पता चलता है कि इस साल भी एनडीए को दक्षिणी राज्य में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी।

वहीं कर्नाटक की बात करें तो सर्वे में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से एनडीए के 24 सीटें जीत सकती है। वहीं इंडिया गुट को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।