वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरसाए पत्थर, छह कोच की टूटीं खिड़कियां; यात्रियों में दहशत…

एक तरफ वंदे भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की यात्रा को आसान बना रही है। वहीं, कुछ उपद्रवी तत्व वंदे भारत ट्रेन को निशाना बना रहे हैं। ऐसी…

वंदे भारत एक्सप्रेस पर बरसाए पत्थर, छह कोच की टूटीं खिड़कियां; यात्रियों में दहशत…

एक तरफ वंदे भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की यात्रा को आसान बना रही है।

वहीं, कुछ उपद्रवी तत्व वंदे भारत ट्रेन को निशाना बना रहे हैं। ऐसी ही एक घटना चेन्नई-तिरुनेलवेली वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई।

यहां कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार को तेज रफ्तार से गुजरती ट्रेन पर पत्थर बरसाए। हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दोपहर 2.50 बजे चेन्नई एग्मोर स्टेशन से रवाना होने के बाद रविवार को दोपहर लगभग 10 बजे गंगईकोंदन और नारीकीनारू स्टेशनों के बीच थी।

इस दौरान शरारती तत्वों ने इस पर पथराव किया। पथराव में कोई यात्री घायल नहीं हुआ लेकिन इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।

ट्रेन रात के 10.40 पर तिरुनलवेली रेलवे जंक्शन पर पहुंची। इसके बाद टेक्नीशियंस ने इसका निरीक्षण कर नुकसान का अंदाजा लगाया। कठोर कांच से बनी खिड़कियों को नुकसान बहुत कम हुआ है।

टेक्नीशियंस के मुताबिक जब ट्रेन छह फरवरी को ट्रेन वीकली चेकअप के लिए जाएगी तब इन्हें रिप्लेस किया जा सकता है।

तिरुनेलवेली रेलवे जंक्शन के सूत्रों ने बताया कि इसलिए, सोमवार (5 फरवरी) सुबह 6 बजे ट्रेन को फिर से चेन्नई में चलाने के लिए अस्थायी मरम्मत कर दी गई। 

तिरुनेलवेली रेलवे जंक्शन पर दर्ज शिकायत के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने वांचिमानियाची और गंगईकोंडन स्टेशनों और थूथुकुडी स्थित जीआरपी, को सतर्क कर दिया।

हालांकि सोमवार दोपहर तक पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर पाई थी। हमें संदेह है कि बदमाशों ने शराब या गांजे के नशे में हमले को अंजाम दिया होगा।

हम कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहे हैं जहां हमला किया गया था।