स्लीपर कोच के साथ दौड़ेगी वंदे भारत

भोपाल । जानकारी के मुताबिक वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। ये मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के…

स्लीपर कोच के साथ दौड़ेगी वंदे भारत

भोपाल । जानकारी के मुताबिक वंदे भारत की पहली स्लीपर ट्रेन मुंबई से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। ये मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बहुत फायदा मिलेगा।दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट काफी हाईडिमांड वाला है। ज्यादा यात्रियों के चलते इस रूट पर ट्रेनें फुल रहती हैं, आसानी से रिजर्वेशन मिलने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यही वजह है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर सबसे पहले स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेनसेट का कार्य तेजी से चल रहा है और पहली ट्रेन 2 महीनों के भीतर ट्रैक पर होगी। उन्होंने बताया कि सभी तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं। बता दें कि इस रूट पर अगले महीने से ट्रायल शुरू हो सकता है।वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का सफर बेहद आराम दायक होगा। इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इसमें 10 कोच थर्ड एसी, चार कोच सेकेंड एसी के होंगे, वहीं एक कोच फर्स्ट एसी का होगा। स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में दो एसएलआर कोच भी होंगे। जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रथम चरण में 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके बाद धीरे-धीरे 160-220 प्रतिघंटे की स्पीड से चलने लगेगी।