इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में पैसेंजर को बैठने के लिए सीट की जगह मिली ये चीज, सोशल मीडिया पर बरपा हंगामा…

जरा सोचिए कि आप फ्लाइट के अंदर खुद को अलॉट की गई सीट को ढूंढ रहे हैं और पता चले की आपकी चेयर का तो सीट कुशन ही उखाड़ दिया…

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में पैसेंजर को बैठने के लिए सीट की जगह मिली ये चीज, सोशल मीडिया पर बरपा हंगामा…

जरा सोचिए कि आप फ्लाइट के अंदर खुद को अलॉट की गई सीट को ढूंढ रहे हैं और पता चले की आपकी चेयर का तो सीट कुशन ही उखाड़ दिया गया है और ऐसी स्थिति में बैठने के लिए हैं केवल एक लोहे की बनी हुई प्लेट।

आप सोच रहे होंगे की फ्लाइट में ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है, लेकिन चौंकिए नहीं, ऐसा वाकई हुआ है। 10 जनवरी को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट के यात्री को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा।

जाहिर है कि इससे पैसेंजर का गुस्सा फूट पड़ा और उसने बकायदा इसकी तस्वीर खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। साथ ही ये भी बताया कि उड़ान पहले ही डेढ़ घंटा लेट हो चुकी है और अब सीट लाने का इंतजाम किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow